सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सतना डॉ. अमर सिंह, एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मैहर डॉ. आर एन पांडेय के प्रभावी मार्गदर्शन में गुरुवार को रक्तदान अभियान को नई गति मिली। मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तवीरों द्वारा 70 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया। गौरतलब है कि वर्तमान में ब्लड बैंक रक्त की कमी से जूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार का कार्य सराहनीय है।
मैहर में 40 तो सतना में 30 यूनिट मिला
सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अंकिता पांडेय के कुशल नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन आशीष तिवारी, एल.के. वर्मा तथा मैहर में दुर्गा प्रसाद व धनुष पटेल सहित अन्य सहयोगियों के सतत प्रयासों से यह कार्य पूर्ण हुआ। सिविल अस्पताल मैहर में अस्पताल स्टाफ द्वारा 40 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) केंद्र सतना में एनसीसी कैडेट्स ने भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। इस तरह कुल 70 यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत सुनिश्चित की गई है। यह पहल न केवल मानवता की सेवा का उदाहरण है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम बन रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।