सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है और यात्री जनरल टिकट के लिए काउंटर की लंबी कतार में फंसा है... ट्रेन छूटने का डर और टिकट मिलने का इंतजार । यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए रेलवे अब टिकट काउंटर को यात्रियों के पास ले जाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) सहायक घूम-घूमकर अनारक्षित टिकट बेचेंगे। फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे जोन में अभी पहले चरण में भोपाल मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके बाद जल्द ही जबलपुर मंडल के सतना-मैहर स्टेशनों में भी इसे लागू किया जाएगा।
ट्रेन आने के पहले रहती है जबरदस्त भीड़
स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ उस समय होती है, जब ट्रेन के आने में कुछ ही मिनट बचे होते हैं। बड़ी संख्या में यात्री एक साथ टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं और कतार लंबी होती चली जाती है। कई यात्रियों का ट्रेन पकड़ने का समय टिकट लेने की लाइन में ही निकल जाता है। नई व्यवस्था में यही दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है।
सहायक मोबाइल लेकर पहुंचेंगे यात्रियों के बीच
नई व्यवस्था में एम-यूटीएस सहायकों को तैनात किया जाएगा। ये सहायक स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच जाकर मोबाइल फोन और ब्लूटूथ प्रिंटर से मौके पर ही जनरल टिकट जारी करेंगे। यानी टिकट लेने के लिए काउंटर तक पहुंचने और लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
रिटायर रेलकर्मियों को भी मिलेगा मौका
एम-यूटीएस सहायक के रूप में आम नागरिकों के साथ सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी भी काम कर सकेंगे। आम नागरिकों के लिए एक लाख और सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए 20 हजार रुपए सुरक्षा जमा राशि रखी गई है। दोनों के लिए 10 हजार रुपए ईएमडी तय है। टिकट जारी करने के एवज में सहायकों को कमीशन मिलेगा।
खुले पैसों की झंझट भी नहीं
रेलवे के अनुसार स्टेशन परिसर में टिकट उपलब्ध होने से काउंटरों पर भीड़ घटेगी और यात्रियों का समय बचेगा। डिजिटल माध्यम से भुगतान को बढ़ावा मिलने पर खुले पैसे की समस्या भी कम होगी। टिकट आसानी से उपलब्ध होने से बिना टिकट यात्रा के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली शुरू की जा रही है। भोपाल मंडल में एम-यूटीएस की सुविधा लागू होने के बाद इसे जल्द जबलपुर मंडल सतना में भी लागू किया जाएगा।
डॉ. मधुर वर्मा, मुख्य जनसंपर्कअधिकारी, पमरे जोन

रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह