सतना में मलेरिया नियंत्रण अभियान के बावजूद नया पॉजिटिव मरीज मिला। छह माह में 22 मलेरिया और 32 डेंगू केस सामने आए। आठ ब्लॉकों के 41 गांव डेंजर जोन में हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में चलाये जा रहे मलेरिया नियंत्रण अभियान पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आया मरीज मलेरिया पॉजिटिव निकला है जिससे मलेरिया विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी केअनुसार 25 वर्ष के मरीज मूल रूप से बिरसिंहपुर क्षेत्र के सिरवारी गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में शहरी क्षेत्र के नईबस्ती में रह रहा है। मरीज 15 अगस्त को बुखार की शिकायत लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे जांच की सलाह दी। मरीज द्वारा जिला अस्पताल की रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर लैब में किट से जांच कराई, जहां मलेरिया पेल्सीफेरम पॉजिटिव निकला। अभियान के बीच लगातार मलेरिया के मरीज सामने आना स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और रोकथाम की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। खासकर ऐसे क्षेत्रों में,जहां मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार गतिविधियां चल रही हैं, वहां नए मामलों का सामने आना चिंता का विषय है। गौरतलब है कि इससे पहले 3 अगस्त को कोठी के एक ही परिवार के चार सदस्यों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद रैपिड रिस्पांस टीम और लार्वा विनिष्टीकरण अभियान चलाया गया था।
6 माह में सामने आए 22 मामले
जल जनित बीमारियों का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू मुक्त अभियान चलाने के बावजूद जिले में मलेरिया और डेंगू के मरीजों में वृद्धि दिख रही है। आंकड़ों के अनुसार विगत 6 माह में मलेरिया के 22 केस एवं डेंगू के 32 केस पंजीकृत किए गए थे। जिले के रामपुर बाघेलान, अमरपाटन और देवराजनगर ब्लाक को डेंगू- मलेरिया के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी शामिल किया गया है। एक बार फिर से केस बढ़ने लगे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। अब सवाल यह है कि मलेरिया के नए मामलों की पहचान के बाद मरीज के निवास क्षेत्र में फॉगिंग, लार्वा सर्वे और अन्य रोकथाम गतिविधियां कितनी प्रभावी ढंग से की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीज के संपर्क और संभावित संक्रमण वाले क्षेत्र की निगरानी भी अहम होगी।
8 ब्लॉक : 41 गांवों की 23 हजार से ज्यादा आबादी डेंजर जोन में
सतना - मैहर जिले के आठ ब्लॉकों के 41 गांवों की लगभग 23 हजार 889 लोगों को मलेरिया के डेंजर जोन में शामिल किया गया है। जहां मलेरिया रोधक दवा का छिड़काव भी किया गया। मलेरिया रोधी छिड़काव का यह अभियान 25 जुलाई तक चला। दूसरा चरण 1 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कोठी के 3, मझगवां के 3, नागौद के 8, उचेहरा के 18, रामपुर बाघेलान के 2, देवराजनगर के 1, अमरपाटन और मैहर के 3-3 गांव शामिल हैं।
इस समय डेंगू के साथ मलेरिया के मरीज भी ओपीडी में मिल रहे हैं। एक समय मलेरिया के मरीज न के बराबर मिलते थे लेकिन इस वर्ष अब तक चार से पांच सामने आ चुके हैं। बरसात में जल जनित बीमारियों के मरीजों में इजाफा हो गया है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में भीड़ जुट रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इस बरसाती मौसम में सावधानी रखना बहुत आवश्यक है।
डॉ. विक्रम सिंह, एमडी मेडिसिन जिला अस्पताल
ब्लाक जनसंख्या गांव
कोठी 2379 3
मझगवां 2461 3
नागौद 5404 8
उचेहरा 8283 18
रामपुर बाघे. 2350 2
देवराजनगर 406 1
अमरपाटन 1525 3
मैहर 1081 3
नोट : इन ब्लाकों के इतने गांव मलेरिया डेंजर जोन में हैं।

सतना के होटल चन्द्रब्यूह के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कमरे से शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतलें, अधजली सिगरेट और दवाओं के रैपर मिले। पुलिस जांच जारी है।
गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना पर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। लाइन ऑफ एक्शन पूछने पर चीफ इंजीनियर से विवाद हुआ। बाद में अधिकारी ने माफी मांगी।
छुलहा गांव में 900 मीटर मुख्य रास्ता बंद होने और मुरुम नहीं डाले जाने से ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़क पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई और उधना जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस बनाने की मंजूरी दी है। सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
सतना में मलेरिया नियंत्रण अभियान के बावजूद नया पॉजिटिव मरीज मिला। छह माह में 22 मलेरिया और 32 डेंगू केस सामने आए। आठ ब्लॉकों के 41 गांव डेंजर जोन में हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश की तीन प्रमुख महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक निरंतर जारी रखने और उनके सुचारू संचालन के लिए 1,32,828 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
मध्यप्रदेश में चंबल अंचल के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे।
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह