सतना में 24 घंटे में 79.1 मिमी बारिश ने तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पर पहुंचा, जिससे उमस से राहत मिली, जबकि कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मानसून ने मंगलवार को जिले में अपना असली रंग दिखाया। पिछले 24 घंटे में 79.1 मिमी (सुबह/शाम)बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लगातार बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले तीन सालोंं में 7 जुलाई का सबसे कम तापमान है। पूरे दिन सूरज बादलों में छिपा रहा और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लेकिन बीच बीच में बादलों की ओट से दर्शन भी देते रहे।
पूरे दिन वातावरण में नमी
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 72.7 मिमी और उसके बाद शाम 5:30 बजे तक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यानी एक ही दिन में कुल 79.1 मिमी वर्षा हुई। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत रही जिससे पूरे दिन वातावरण में नमी बनी रही।
तापमान गिरा, बारिश अधिक
अगर पिछले वर्षों से तुलना करें तो तस्वीर साफ नजर आती है। 7 जुलाई 2025 को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और कुल वर्षा केवल 10.6 मिमी दर्ज हुई थी, जबकि 7 जुलाई 2024 को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और कुल वर्षा 42.6 मिमी रही थी। इस बार अधिकतम तापमान पिछले दोनों वर्षों की तुलना में करीब 5 डिग्री कम और बारिश सबसे अधिक दर्ज की गई।
प्रमुख सड़कों पर जलभराव
तेज बारिश से धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। दूसरी ओर शहर के निचले इलाकों और कुछ प्रमुख सड़कों पर जलभराव भी देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को पंखे और कूलर तक बंद करने पड़े।
तीन साल का रिकॉर्ड
वर्ष अधिकतम कुल वर्षा
2026 29.4 79.1 मिमी
2025 34.4 10.6 मिमी
2024 34.6 42.6 मिमी
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
पिछले तीन साल की 7 जुलाई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर किसानों और व्यापारियों ने टीएनसीपी दफ्तर पहुंचकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जानें कैचमेंट एरिया, कन्वर्जन फीस और कृषि भूमि के उपयोग में बदलाव से जुड़े मुख्य मुद्दे।
देशभर की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने के उद्देश्य से अब आरक्षक से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारियों के प्रशिक्षण में एकरूपता लाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार इसे आगामी नए प्रशिक्षण सत्र से उप निरीक्षकों और अन्य संवर्गों के लिए लागू करने की तैयारी कर रही है।
ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।
इंदौर में भूजल संकट और अंधाधुंध बोरिंग पर एमपी हाई कोर्ट ने राज्य शासन से 2019 की केंद्रीय भूजल नीति के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।