सतना सांसद गणेश सिंह ने जबलपुर रेल मंडल की बैठक में सतना जंक्शन पर अवैध वेंडरों पर अंकुश लगाने और विंध्यवासियों की सुविधा को देखते हुए सतना से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग उठाई। सांसद ने माल गोदाम शिफ्टिंग, झुकेही में रेल ओवर ब्रिज, जैतवारा स्टेशन विस्तार और बंद ट्रेनों के ठहराव बहाल करने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया। बैठक में सीधी सांसद ने भी नई दिल्ली और भोपाल के लिए ट्रेनों की मांग रखी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
‘वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर अग्रसर सतना जंक्शन में अवैध वेंडर्स की भरमार है जिस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। साथ ही सतना समेत समूचे विंध्यवासियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन ट्रेन भी चलाया जाना आवश्यक है’। यह मांग सतना सांसद गणेश सिंह ने यात्री व रेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर चर्चा करने बुधवार को जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की जीएम के साथ आयोजित बैठक में की।
इस अवसर पर पशिचम मध्य रेल मंडल की महाप्रबन्धक शोभना बंदोपाध्याय ने सुझाावों के लिए सांसदगणों का आभार जताते हुए यात्री सुरक्षा के लिए कवच तकनीक, अमृत भारत स्टेशन योजना से हो रहे निर्माण तथा कटनी में निर्मित रेलवे ग्रेट सेपरेटर के निर्माण एवं इनके लाभ की जानकारी दी, जबकि मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा पावर प्वाइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मण्डल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में सांसदों के अलावा प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य विद्दुत अभियंता मुकेश, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव के साथ ही अन्य मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक मनीष कुमार पटेल ने किया।
माल गोदाम शिफ्टिंग से लेकर ब्रिजों तक की रखी बात
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतना सांसद गणेश सिंह ने विश्व स्तरीय पुनर्निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करने, माल गोदाम को सतना से कैमा स्टेशन पर शिफ्ट करने, अवैध वेंडरों पर रोक लगाने, पर्यटक स्टेशनों की जानकारी के चित्र सभी स्टेशनों पर लगाने, सतना से दिल्ली के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलाने, सतना स्टेशन में एटीएम मशीन लगाने एवं करोना काल से रद्द विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का सुझाव दिया। सांसद श्री सिंह ने स्टेशन पर खुरचन तथा सुपारी से निर्मित वस्तुयें, खिलोने बेचने तथा नयी रेल लाईन निर्माण के कार्य में तेजी लाने के साथ ही झुकेही में रेल ओवर ब्रिज बनाने, जैतवारा स्टेशन के शेड को बड़ा करने, भूमि अधिग्रहण के लोगों को न्यूनतम पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की बात रखी।
रीवा-शहडोल सांसद के प्रतिनिधि पहुंचे
बैठक में विंध्य के चारों सांसदों के अलावा पमरे क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 14 सांसदों को आमंत्रित किया गया था लेकिन बैठक में सतना व सीधी सांसद तो पहुंचे लेकिन रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल अधिकारियों तक अपनी बात प्रतिनिधि राजदीप खंडेलवाल के जरिए तो शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी मांगे व सुझाव प्रतिनिधि रमेश गौतम के जरिए जानकारी पहुंचाई।
सीधी सांसद ने मांगी दिल्ली के लिए ट्रेन, लाइन डबलिंग का भी सुझाव
बैठक में सीधी सांसद डा. राजेश मिश्रा ने भी अपनी क्षेत्रीय जरूरतें गिनाईं। सांसद डा. मिश्रा ने सिंगरोली से भोपाल एवं नई दिल्ली के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग रखी । इसके अलावा मडवास ग्राम स्टेशन को विकसित करने के साथ ही इस खंड का दोहरीकरण किये जाने का सुझाव दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।