सतना नगर निगम ने बड़े सम्पत्तिकर बकायादारों पर सख्ती बढ़ाई, टैक्स न देने पर नल कनेक्शन काटने की चेतावनी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम ने सम्पत्ति कर के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। ऐसे बकायादारों का नगर निगम पानी तक बंद कर सकता है। सम्पत्ति कर के ऐसे बकायादार जो लम्बे समय से सम्पत्तिकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं और उनका सम्पत्ति कर का बकाया एक लाख से उससे ज्यादा है ऐसे बकायादारों को सूचीबद्ध कर उन्हें एक बार फिर से नगर निगम द्वारा बकाया जमा करने की नोटिस जारी की जाएगी। यदि इसके बाद भी बकायादार सम्पत्ति कर जमा करने में हीला-हवाली करते हैं तो नगर निगम उनका नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई तक कर सकता है। सम्पत्ति कर वसूली बढ़ाने को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश शुक्रवार को महापौर योगेश ताम्रकार ने दिए। महापौर योगेश ताम्रकार ने यह निर्देश उस वक्त दिए जब उन्हें सम्पत्ति कर की वसूली की डिमांड और अब तक आई वसूली से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें पुराने बकायादारों की भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि महापौर शुक्रवार को सम्पत्ति कर व राजस्व शाखा की समीक्षा कर रहे थे।
3 दशक से ज्यादा समय से सम्पत्ति कर बकाया
वर्तमान समय में नगर निगम आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। एमआईसी द्वारा सम्पत्ति कर में 10 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। वह भी तब जब शहर की लगभग 84 हजार सम्पत्तियों में से पिछले दस माह में मात्र 16 हजार सम्पत्तियों का सम्पत्ति कर आया है। सम्पत्ति कर के बकायादारों की बात करें तो यहां कई ऐसी सम्पत्तियां हैं जिनका तीन दशक से ज्यादा समय से टैक्स जमा नहीं हुआ है।
व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश
बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान महापौर योगेश ताम्रकार ने व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सम्पत्ति कर व राजस्व वसूली में प्रगति लाएं, पारदर्शिता नागरिक सुविधाओं में सुधार एवं कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने नागरिकों को सरल एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त सत्यम मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में सम्पत्ति कर व राजस्व शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।
1200 के करीब सम्पत्तियां चिन्हित
शहर में ऐसी लगभग 1200 के करीब सम्पत्तियां होंगी जिनका सम्पत्ति कर पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से नहीं जमा हुआ है। शहर में कई ऐसी सम्पत्तियां हैं जिनका 1997 , 2000, 2003-04 से सम्पत्ति कर बकाया है और सम्पत्ति कर की यह राशि 1 लाख से ऊपर है। इन सम्पत्तियों के स्वामियों को नगर निगम एक बार नए सिरे से नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी होने के 15 दिनों के अंदर यदि बकाया सम्पत्ति कर जमा नहीं होता तो इनके नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।
खास बातें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।