सतना में बिजली बिल बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई। 217 बैंक खाते सीज, 81 ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, करोड़ों की वसूली का अनुमान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी अंतर्गत बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान तेज हो गया है। सतना वृत्त अंतर्गत सभी 6 डिवीजनों में राजस्व वसूलने रोजाना एचटी बकायादारों के कनेक्शन काटने के साथ उपभोक्ताओं के खाते सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। शनिवार को 200 से अधिक बकायादारों के बैंक अकॉउंट सीज किए गए वहीं 81 ट्रांसफार्मरों की बिजली सप्लाई बंद करने की कार्रवाई की गई। शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से 5 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान है।
कनेक्शन जुड़वाने बिजली कार्यालय पहुंचे घरेलू उपभोक्ता
राजस्व वसूली अभियान में जिले के घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए जिन्होंने बीते तीन माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था और न ही अभी तक समाधान योजना का लाभ उठाया है। सतना वृत्त अंतर्गत शनिवार को 1 करोड़ 89 लाख के 300 घरेलू उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी गई। इन उपभोक्ताओं को समाधान का लाभ उठाने की भी हिदायत दी गई। बताया गया कि कई घरेलू उपभोक्ता कनेक्शन जुड़वाने बिजली कार्यालय भी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि बिजली विभाग के खाते में जमा कराई जाएगी तत्काल सप्लाई निर्बाध की जाएगी।
6 डिवीजनों में चला वसूली अभियान
सतना सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी 6 डिवीजनों सतना ओएंडएम, मैहर, अमरपाटन, नागौद और रामपुर बाघेलान के साथ सिटी डिवीजन में यह कार्रवाई की गई। मौके पर ही बकायादार उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज करने और पंचनामा प्रकरण बनाने के कार्य सहायक अभियंताओं द्वारा किया गया। खाते सीज करने स्थानीय प्रशासन और बैंक अधिकारियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। बताया गया कि सतना-मैहर जिलों में शनिवार को 217 बिजली कर्जदारों के बैंक खाते सीज कर दिए गए, जिनपर 1 करोड़ 40 लाख का राजस्व बकाया था। बताया गया कि यह कार्रवाई कंपनी द्वारा दी गई नोटिस को नजरअंदाज करने वाले उपभोक्ताओं पर की गई। विद्युत कंपनी का मानना है कि बकायादार खाता सीज होने के बाद शायद बकाया राशि चुकाएंगे।
यह कदम बकाया वसूली के लिए आवश्यक है। बिजली बिल बकायादारों को छूट का लाभ उठाने समाधान योजना का लाभ लेना चाहिए। यह अभियान सर्किल स्तर पर जारी रहेगा। यदि उपभोक्ता समय पर बिल नहीं चुकाते तो बिजली विभाग द्वारा सख्त कदम उठाया जायेगा। इस प्रकार की कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।
प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता, सतना वृत्त

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।