सतना के रनेही गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, साइबर सेल की मदद से कार्रवाई, नाबालिग भी पकड़ा गया, पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच तेज की

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रनेही गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या कर फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक रोहित डोहर पिता रामलाल डोहर 24 वर्ष निवासी गौरा मेदनीपुर गुरूवार को कोठी थाना के रनेही गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया हुआ था। यहां पर मृतक रोहित का हलवाई सतीश डोहर से कहासुनी हो गई। रात पौने तीन बजे के करीब मृतक रोहित अपने भाई के साथ गांव जाने के लिए निकला। सामुदायिक भवन के पास रास्ता रोक कर सतीश और उसके साथियों ने रोहित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रोहित की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह- जगह दबिश देकर आरोपी सतीश डोहर पिता शिव कुमार डोहर निवासी गौरा थाना सिविल लाइन, गौरीशंकर वर्मा पिता चुनकावन निवासी सुजावल नईबस्ती थाना सभापुर, अमर चौधरी पिता राजेश निवासी सुजावल नईबस्ती थाना सभापुर एवं एक नाबालिग अपचारी को पकड़ा। तीन आरोपिायों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। नाबालिग अपचारी को बाल न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई अश्विनीधर द्विवेदी, राज बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, प्रमोद तिवारी, आरक्षक रिंकू जाटव, रामनरेश बैगा, रामगणेश पटेल, दिलीप यादव, विशाल नागर, संतोष धुर्वे शामिल रहे।

जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह