सतना जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल लागू करेगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान और त्वरित कार्रवाई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जल्द ही रेल सुरक्षा बल रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) लागू करने वाली है। इस सिस्टम के लागू हो जाने कि बाद आपराधी सीसीटीवी कैमरे की रेंज में आते ही संबंधित आरपीएफ थाने में नोटीफिकेशन आएगा और रेल सुरक्षा बल तुरंत एक्टिव हो जाएगी। इतना ही नहीं यह सिस्टम कंट्रोल रूम को भी अलर्ट करेगा। एआई युक्त इस प्रणाली से स्टेशन में अपराधियों की पहचान, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थ और मजबूत होगी। उक्त सिस्टम की जानकारी शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन रेल सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एवं सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव ने सतना आरपीएफ पोस्ट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्टाफ को दी। बताया गया कि आईजी श्री यादव ने आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षा सम्मेलन किया।
स्टाफ से कार्य में आने वाली समस्याओं को भी जाना। उन्होंने कहा कि आरपीएफ सेवा भाव के साथ यात्रियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त वीपी कुशवाहा, आरपीएफ मैहर इंचार्ज एसपी सिंह सहित अन्य रेल सुरक्षा बल मौजूद रहा।
चप्पे-चप्पे पर नजर
सतना जंक्शन में 50 सीसीटीवी कैमरों से यात्रियों की हलचल पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इसक ी मॉनीटरिंग मंडल में बैठे अधिकारी भी कर रहे है। बताया गया कि आने वाले दिनों में स्टेशनों के आउटरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वहीं सतना जंक्शन में री-डेवलपमेंट स्टेशन का कार्य हो जाने के बाद कैमरों की संख्या बढ़ जाएगी।
सीसीटीवी एवं आरएसएमएस में वर्किंग पर किया फोकस
रेल सुरक्षा बल अब तेजी से हाई टेक हो रहा है। आईजी श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान नई-नई तकनीक को समझाया एवं उनमें कार्य करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी वर्किंग एवं आरपीएफ सिक्योरिटी मैनेजमैंट (आरएसएमएस) में कार्य करने पर फोकस किया। बताया गया कि सभी अपराधियों का डाटा आॅनलाइन किया जा रहा है। इससे फेस रिकग्निशन सिस्टम काम करेगा। वार्षिक निरीक्षण के दौरान आपराधों की जानकारी, ड्यूटी स्टाफ की जानकारी ली गई। आईजी ने जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज के साथ भी बैठक की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।