सतना में सीवर लाइन परियोजना की धीमी रफ्तार और सड़क मरम्मत में लापरवाही के खिलाफ व्यापारियों ने बिहारी चौक में धरना दिया। खुदी सड़कों, धूल और घटते कारोबार से व्यापारी आक्रोशित हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में पिछले 9 सालों से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है लेकिन यह काम है कि पूर्ण होने का नाम नहीं ले रहा। सीवर लाइन डालने के नाम पर जहां देखो वहीं सड़क शहर के अंदर खोद दी गई है लेकिन रेस्टोरेशन नहीं किया गया जिसके चलते आम जनमानस से लेकर व्यापारी तक सभी परेशान हैं। पिछले कई महीनों से बंद पड़े धंधे और सीवर लाइन के कार्य की मंद गति से परेशान व्यापारी 20 दिनों में गुरूवार को दूसरी बार बिहारी चौक में धरने पर बैठ गए। इससे पहले 9 मई को भी सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न किए जाने से नाराज व्यापारी जयस्तम्भ चौक में धरने पर बैठे थे। बावजूद इसके बाजार क्षेत्र में सड़क के मरम्मत के काम को नगर निगम के जिम्मेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा परेशान व्यापारी धरना- प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
सड़कें खोदी गईं पर मरम्मत नहीं
इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि उन्हें महानगरीय सुविधाओं के सपने तो दिखाए गए लेकिन चलने लायक सड़क तक मुहैया नहीं कराई गई। व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शहर में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई, कहीं पर यदि मरम्मत भी की गई तो उसके नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। कहीं मिटटी डाल दी गई, कहीं अधूरा पैचवर्क कर दिया गया। हल्की बारिश होते ही ये सड़कें दलदल और गडढों में तब्दील हो जाती हैं।
गिर रहे लोग हो रहा विवाद
सीवर लाइन के नाम पर बाजार क्षेत्र में की गई सड़कों की खुदाई की हालत यह है कि यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। आटो व दो पहिया वाहन तो रोजाना ही दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कई राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
व्यापार चौपट
व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने सीवर लाइन डालने के लिए किए गए बड़े-बड़े गडढों ने व्यापारियों का व्यापार तोड़ दिया है, जहां कभी दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती थी वहां लोग आने से बच रहे हैं। कारोबार लगातार घटने से उनका व्यापार तो चौपट हो ही रहा है साथ ही जिन व्यापारियों ने दुकान किराए से ले रखी है वे दुकान का किराया नहीं निकाल पा रहे हैं। शहर में विकास की सौगात के नाम पर शुरू की गई सीवर लाइन परियोजना अब शहर के व्यापारियों के आर्थिक संकट का कारण बन रही है।
बंद कर दी दुकानें
सीवर लाइन डालने के लिए बीच बाजार खोदी गई सड़क की मरम्मत को लेकर परेशान बिहारी चौक के व्यापारियों का गुस्सा गुरूवार की दोपहर फूट पड़ा और वे खुदी सड़क में धरने पर बैठ गए। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की, इससे पहले व्यापारियों ने अपनी- अपनी दुकानों की शटर विरोध स्वरूप गिरा दिए।
चेम्बर अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे
व्यापारियों द्वारा रोड रेस्टोरेशन के लिए धरना दिए जाने की सूचना मिलने पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर और एसडीएम से रेस्टोरेशन को लेकर बात की, साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा तब तक व्यापारी धरने पर बेठे रहेंगे। इस पर चेम्बर अध्यक्ष को बताया गया कि रोड की मरम्मत का काम शुरू किया जाना है। इस जवाब पर चेम्बर अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर व्यापारियों के धरने का ही क्यों इंतजार किया जा रहा था?
ऐसे बिगड़ी बात
बताया जाता है कि व्यापारियों द्वारा सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार नगर निगम के जिम्मेदारों से आग्रह किया गया लेकिन उनके द्वारा व्यपारियों के आग्रह को गंभीरता से न लिए जाने के बाद गुरूवार को बात बिगड़ गई और व्यापारियों ने सामूहिक रूप से धरना देने का फैसला लिया।
ये बैठे धरने पर
इस मौके पर मनोहर बाधवानी, केशव मखीजा, प्रदीप अरोरा, मनोहर डिगवानी, दीपक अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सुधीर शर्मा, पूर्व पार्षद संटू तिवारी, हिमांशु अरोरा, सुधीर आहूजा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी धरने पर बैठे।
जितना खोदते हैं उतना कर रहे रेस्टोरेशन
इस बीच नगर निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बाजार के अंदर जितना खोदा जा रहा है उतना रेस्टोरेशन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में 8 किमी रोड रेस्टोरेशन के लिए 6 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इस राशि में बाजार और भरहुत नगर में रोड रेस्टोरेशन के अलावा नजीराबाद और बरदाडीह में रोड निर्माण का कार्य शामिल है। निगम से जुड़े सूत्रों की मानें तो शहर में 100 से 150 फिट सड़क की खुदाई के बाद रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में भी रेस्टोरेशन का कार्य शुरू किया जाना है।
धूल फांक रहे, सड़क सींच रहे
सतना शहर के अंदर मुख्य बाजार में इन दिनों वाहन तो छोड़िए पैदल चलने लायक स्थिति नहीं है। यहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के चलते व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। उनके पास सिर्फ दो काम बचे हैं दुकान में बैठकर धूल फांकना और सड़क की धूल दुकान में न आए इसके लिए सड़क सीेंचते रहना।
कई दिनों से सड़क खुदी है, जिसके चलते आॅटो व अन्य वाहन पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। एक तरफ से आना- जाना होने की वजह से आए दिन विवाद की स्थिति होती है, कभी भी यहां गंभीर विवाद हो सकता है। पिछले 10 दिनों से सड़क खुदी पड़ी है, नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
नरेन्द्र कुमार
नगर निगम की प्रशासनिक अक्षमता के कारण सड़क पिछले 8-10 दिनों से खुदी पड़ी है, व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। यहां का दुकानदार सिर्फ दुकान से धूल हटाने में व्यस्त है, अगर जल्द ही सड़क नहीं सुधरी तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सार्थक जैन
सड़क खोदकर उसे बनाए न जाने से जगह- जगह से पेयजल सप्लाई लाइन भी टूट रही है। धूल की वजह से लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं, व्यापार चौपट हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो व्यापारी दुकान में ताला लगाकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
दिनेश पारवानी
पिछले 10 दिनों से मुख्य बाजार खोदकर छोड़ दिया गया है। आम जनता से लेकर व्यापारी तक सब परेशान हैं। व्यापार पूरी तरह से चौपट है। शहर का हृदय स्थल धूल-मिट्टी से भरा पड़ा है। जाम लगता है, स्मार्ट सिटी और सीवर लाइन के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
श्यामलाल चांदानी
पिछले लगभग एक माह से बिहारी चौक महावीर भवन के पास सड़क खुदी है, धूल-डस्ट से लगातार व्यापारी परेशान हो रहे हैं, व्यापार चौपट है कोई सुनने वाला नहीं है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मनमानी काम चल रहा है, अगर यही हाल रहा तो मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।
अमन शर्मा
पिछले 10 दिनों से बिहारी चौक की सड़क नहर बनी हुई है, न अधिकारी सुन रहे और न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार की सड़कों की यह हालत है तो अन्य स्थानों के क्या हाल होंगे? शहर की जनता शांतिप्रिय है जिसका फायदा उठाया जा रहा है।
धीरूमल तोलवानी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।