गड़बड़ी छिपाने में लीपापोती: सतना में सीवर लाइन और नारायण तालाब सौंदर्यीकरण में घटिया काम उजागर

सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों में शासकीय राशि का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है, अगर यह देखना है तो नारायण तालाब में चल रहे सौन्दर्यीकरण एवं विकास के कार्य तथा शहर में चल रहे सीवर लाइन के कार्य को देखा जा सकता है। सीवर लाइन के लिये खोदी गई सड़क हादसों को आमंत्रण दे रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नारायण तालाब में पांच करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण एवं विकास के कार्य चल रहे हैं। इस कार्य में बनायी गयी बाउन्ड्रीवाल में जहां दरार आ गयी है वहीं पानी निकासी के लिये बनायी गयी पुलिया में भी दरार आ गयी है। यह मामला सामने आने के बाद निर्माण कार्य में की गयी गड़बड़ी को छिपाने के लिये निर्माण कार्य से जुड़े संविदाकार व इंजीनियरों ने लीपापोती का काम शुरु किया। आई दरार में की जा रही लीपापोती दिनभर चर्चाओं में रही।
अब सवाल यह उठता है कि कहीं सड़क में दरार आ रही है तो कहीं पर तालाब के बाउण्ड्रीवाल व पुलिया में लेकिन जिम्मेदार इसे निर्माण कार्य में गड़बड़ी मानने को तैयार नहीं है। घटिया निर्माण के बचाव में तरह-तरह के तर्क दिये जा रहे हैं। वैसे भी नारायण तालाब में निर्माण कार्य घटिया स्तर का हो रहा है इस बात के कई बार सबूत सामने आ चुके हैं यहां तक की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण में की गयी गड़बड़ी पर महापौर ने निर्माण कार्य तुड़वा दिया था।
अगर बात करें सीवर लाइन और उससे हो रही परेशानी की तो वैसे तो कृष्णनगर रोड़, बजरहाटोला, वार्ड क्र. 39और 40 में इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। सीवर लाइन डालने के लिये की गयी खुदायी के बाद रेस्टोरेशन के नाम पर जिस तरह का भ्रष्टाचार बरहाटोला वार्ड क्र. 39-40 में किया गया है वह अब सबके सामने आने लगा है। यहां रेस्टोरेशन के बाद सड़क धस गयी है, बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं और ये गड्ढे हादसों को आमंत्रण रहे हैं। कई बार इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद कोई कार्रवायी न होने से जनता में बेहद आक्रोश है और वे कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।