सतना के सोहावल में हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रात में चल रही हड्डी फैक्ट्री, दुर्गंध और बीमारियों से जनता परेशान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना के सोहावल इलाके मेंं स्थित एक हड्डी फैक्ट्री से स्थानीय लोग परेशान हैं। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद यह फैक्ट्री रात के समय अवैध रूप से संचालित हो रही है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बीमारियां फैल रही हैं। मेसर्स सोहावल बोन इंडस्ट्रीज नामक यह फैक्ट्री सोहावल स्थित देवीजी मंदिर के बगल में संचालित है, जिसके ठीक पास एक बस्ती भी बसी हुई है। फैक्ट्री से निकलने वाली हड्डियों की सड़ांध और दुर्गंध से सोहावल बस्ती में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
कोर्ट ने 13 दिसंबर 2024 को इस फैक्ट्री के प्रॉपराइटर मो. असलम निवासी इटौरा, तहसील रघुराजनगर के विरुद्ध आदेश पारित किया था। इस आदेश में फैक्ट्री को पूरी तरह बंद करने और संग्रहित हड्डियों को हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस आदेश का उल्लंघन करते हुए रात के अंधेरे में फैक्ट्री में काम धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर, आवासीय कॉलोनी और नेशनल हाईवे के नजदीक होने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। दुर्गंध के कारण तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं और वातावरण बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है। पिछले दिनों प्रशासन ने ताला लगाया था।
पिछले दिनों शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री पर ताला लगा दिया था लेकिन इसके बाद भी यह फिर से संचालित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर, एसडीएम रघुराजनगर ग्रामीण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। वे प्रशासन से इस फैक्ट्री को कहीं अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। सोहावल की जनता की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 के अंतर्गत प्रशासन द्वारा प्रकरण भी दर्ज किया गया था साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिवेदित किया गया था कि संस्थान की वैधता 30 सितंबर 2004 तक थी। वर्तमान में संस्थान द्वारा बोर्ड से सहमति नहीं प्राप्त की गई है। इसके बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन को कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
हाईकोर्ट का ये है आदेश
इस मामले में हाईकोर्ट जबलपुर ने 24 अक्टूबर 2024 के अपने आदेश में प्रशासन को निर्देशित किया था कि संचालित फैक्ट्री की समस्त प्रक्रियाओं को तुरंत प्रभाव से बंद करें। फैक्ट्री में संग्रहीत सभी हड्डियों को हटाने की व्यवस्था करें। इसके बाद सारे विभागों से एनओसी दिए जाने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाए। कुछ दिनों के लिए यह फैक्ट्री बंद रही है लेकिन फिर से यह फैक्ट्री रात के अंधेरे में उसी प्रकार से संचालित की जाने लगी।
चोरी-छिपे पूरी रात होती है पिसाई
लोगों का कहना है कि बोन हड्डी के संचालक द्वारा उच्च न्यायालय के फैक्ट्री बंद कर देने के आदेश के बाद भी रात्रि में फैक्ट्री खोलकर चोरी छिपे संचालन किया जाता है और हड्डी की पिसाई की जाती है। लोगों का कहना है कि आसपास का वातावरण दूषित रहता है। या तो संचालक यहां से पलायन करे या लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, उधर, इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एलआर जांगड़े ने जहां जांच कराए जाने की बात कही है तो वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक गणेश बैगा ने बताया कि ग्रामीणों से शिकायतें मिली है। स्थल निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।