पीएम गति शक्ति योजना के तहत सतना रेलवे स्टेशन के 265.32 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 20 महीने बाद भी न तो ड्रॉइंग पास हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह सुस्ती जनउम्मीदों पर पानी फेर रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत शामिल सतना रेलवे स्टेशन का एकीकृत पुनर्विकास प्रोजेक्ट शुरूआत से ही धीमी रफ्तार का शिकार हो गया है। रेलवे बोर्ड के ड्रीम प्रोजेक्ट की सूची में शामिल इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास अक्टूबर 2023 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। लेकिन अब तक इस प्रोजेक्ट में कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक उपयोग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट की यह सुस्ती आम नागरिकों की उम्मीदों पर पानी फेरती दिख रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को न सिर्फ असुविधा हो रही है, बल्कि सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब पीएम गति शक्ति जैसी फ्लैगशिप योजना में शामिल प्रोजेक्ट का ये हाल है, तो बाकी योजनाओं का क्या हाल होगा?
अब तक कागजों में ही सिमटा प्रोजेक्ट
265.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अब तक फाइलों और ड्रॉइंग की प्रक्रिया में उलझा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्टेशन पर बनने वाली नई बिल्डिंग की स्ट्रक्चर ड्रॉइंग और डिजाइन तक को रेलवे बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में निर्माण कार्य समय पर पूरा होना तो दूर, शुरू ही नहीं हो पाया है।
केबल और पाइप लाइन बनीं रुकावट
स्टेशन के आगमन ब्लॉक (अराइवल ब्लाक ) में निर्माण कार्य की शुरूआत के लिए रेलवे ने आरपीएफ का ‘श्वान भवन’ तो तोड़ दिया और कुछ विभागों को भी स्थानांतरित कर दिया, लेकिन भूमि के नीचे बिछी केबल और पाइप लाइनें बड़ी रुकावट बन गईं हैं। जानकारों का कहना है कि जब तक इन्हें शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक आगे का काम संभव नहीं।
सिर्फ पश्चिमी दिशा में हो रहा सीमित निर्माण
फिलहाल पश्चिम दिशा में कुछ सीमित निर्माण कार्य जारी है, लेकिन वह भी तय रफ्तार से काफी पीछे चल रहा है। दो महीने पहले तक टीन की बेरिकेटिंग और मामूली खुदाई के अलावा कोई ठोस गतिविधि नहीं देखी गई।
प्रशासनिक चेतावनियां भी बेअसर
मई 2025 में पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (गति शक्ति यूनिट) प्रभात कुमार ने साइट निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी मेसर्स श्याम त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को दो माह के भीतर कार्य में गति लाने की सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने संकेत दिया था कि यदि प्रगति नहीं हुई तो टेंडर टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जा सकती है। बावजूद इसके न तो डिजाइन एप्रूवल हो पाया, न ही कार्य में उल्लेखनीय तेजी आई है।
फैक्ट फाइल
सतना स्टेशन री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट में प्रस्तावित प्रमुख सुविधाएं

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।