सेमरिया क्षेत्र में पशु चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पशु अस्पताल में न डॉक्टर आते हैं, न इलाज होता है। बरसात में बढ़ी बीमारियों से पशुपालक परेशान हैं। अस्पताल की गंदगी, अफसरों की लापरवाही और डॉक्टरों की गैरमौजूदगी ने ग्रामीणों की उम्मीदें तोड़ दी हैं।

हाइलाइट्स
सेमरिया, स्टार समाचार वेब
क्षेत्र में लगातार पशुओं की संख्या में गिरावट आ रही है, बावजूद इसके पशु चिकित्सा विभाग पशुओं की संख्या में इजाफा करा पाने में पूरी तरह से लाचार दिखाई दे रहा है। ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले लोगों के लिए पशु चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से कई प्रयास किए गए हैं। अफसोसजनक पहलू यह है कि पशु मालिकों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें तरक्की में बांधा आ रही है।
सरकार के द्वारा पशुओं के त्वरित उपचार को लेकर जो प्रयास किए गए उसकी सराहना तो हो रही है लेकिन उन प्रयासों के बाबजूद जो सुविधाएं ग्रामीण अंचल के लोगों को उपलब्ध करायी गई हैं, वह उन्हें मिल नही पा रही हैं। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। केवल नाम का सेमरिया में पशु चिकित्सा केंद्र संचालित हैं इसमें या तो चिकित्सक तैनात नहीं है उसकी जगह अगर कोई फार्मासिस्ट हैं तो वह गाहे-बगाहे ही ग्रामीणों को देखने के मिलता है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र में बने पशु चिकित्सा केद्रों पर गांव के दबंगों ने अपना कब्जा कर अधिकार जमा लिया है। जिस ओर स्वास्थ्य विभाग मुड़कर भी नहीं देख रहा। तहसील क्षेत्र के पशु चिकित्सा केन्द्रों की बात की जाए तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादातर पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें खारा और जदुआ शामिल हैं, वह भी किराए के भवन में संचालित है वह भी अधिकतर बंद पड़े रहते हैं। इन पशु चिकित्सा केन्द्रों की हालत आज के समय बहुत ही दयनीय है।
बारिश में ज्यादा समस्या
बरसात के सीजन में पशुओं की बीमारियां बढ़ी हैं गलघोटू, खुरपका जैसी बीमारियों से पशुपालक हलाकान हैं। गौरतलब है कि सेमरिया में पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सा केंद्र का निर्माण स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया था जिसमें कुछ समय तक तो स्थिति ठीक-ठीक चली उसके बाद यहां स्वास्थ्य विभाग ने अपनी नजर मोड़ ली, जिससे इस पशु चिकित्सा केंद्र ही हालत आज के समय खस्ता है। पिछले एक वर्ष से यहां किसी चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण आज के समय यह पशु चिकित्सा केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां किसी फार्मासिस्ट की तैनाती है जो कभी आता ही नहीं है। ऐसे में पशुओं का उपचार कैसे हो सकता है। पशुओं के उपचार कराने हेतु गांव से लोगों को दूशरे शहर स्थित पशु चिकित्सा केंद्र पर जाना पड़ता है।
अव्यवस्था चरम पर
पशु मालिक का पूरा दिन आने जाने में व्यतीत हो जाता है तथा पशुओं को वाहन में लाद कर लाने के कारण खर्चा भी बहुत हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर चिकित्सक छुट्टी पर हो या किसी अन्य कारण वश कहीं चले जाए तो उनका आना जाना बिल्कुल बेकार होता है ऊपर से पशु के बीमार होने के कारण और कष्ट झेलना पड़ता है। पशु चिकित्सा केन्द्र के न चलने के कारण यहां एक वर्ष के अंदर सैकड़ों से अधिक पशु काल कलावित हो चुके हैं, लेकिन इस ओर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाही बरत रहा है। अगर स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो पशु चिकित्सालय का भवन जीर्ण-शीर्ण हो जाने के चलते जल्द गिर भी जाएगा।
अस्पताल में गंदगी का डेरा
सेमरिया पशु अस्पताल पूरी तरह गंदगी से भरी हुई है, अस्पताल के अंदर जाकर देखा जाय तो यह नहीं लगता कि यहां चिकित्सक या अन्य कर्मचारी बैठते होंगे क्योकि गंदगी जितनी बाहर है उतनी ही अंदर भरी हुई है साथ ही अस्पताल प्रांगण के सामने व इर्द-गिर्द देखने से ऐसा लगता है कि यह अस्पताल कभी भी नहीं खुलती है। इसे देखकर खुद ही ऐसा लगता है कि यह पशु औषधालय खुद ही लम्बी बीमारी की हालत से गुजर रही है और लावारिश है जिसका कोई माई-बाप नहीं है। तभी तो क्षेत्र के पशु बेमौत मर रहे हैं। जिसे कोई देखने व सुनने वाला नहीं है औषधालय के वरिष्ठ अधिकारी कब आते हैं कि नहीं कोई सहीं पता नहीं बता सकता।
किसी की नहीं है जिम्मेदारी
सेमरिया पशु औषधालय में पदस्थ चिकित्सक माह में एकाध बार ही मुख्यालय आते हैं इसकी वजह आज तक न ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और न ही क्षेत्र के विधायक -सांसद ही यह पूंछ -परख कर सके कि आखिर इस अस्पताल के साथ ऐसा दुर्भाव का व्यवहाार किया क्यों किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि या तो यहां कि चिकित्सक डरते होंगे या कि मिली भगत के चलते कुछ लम्बी साठ-गांठ होगी, इसीलिए चिकित्सक नहीं आते और अस्पताल नहीं खुलती है।
हर तरफ मनमानी
बताया जाता है कि सेमरिया पशु औषधालय में वर्षों से पदस्थ डाक्टर कभी भी औषधालय में दिखाई नहीं देते और उनके अधीनस्थ स्टाफ भी पूरी तरह अपनी मनमर्जी पर उतारू हैं। इतना ही नहीं यहां का विभाग पशुपालकों के बुलाने पर भी बीमार पशुओं की दवा करने नहीं जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।