सतना के कोठी क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी हिरासत में, एक फरार, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी, घटना से क्षेत्र में सनसनी

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वैवाहिक समारोह में युवक और हलवाई के बीच कहासुनी हुई, दोनों के बीच धक्कामुक्की हुई। मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद युवक गांव जाने के लिए निकला। हलवाई और उसके साथियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से युवक पर पीछे से हमला कर दिया। हमला कर आरोपी भाग निकले। चाकू लगने से घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से कोठी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच करने पहुंची।
जांच करने पहुंची एफएसएल टीम
शुक्रवार को टीआई कोठी संतोष तिवारी और जिला मुख्यालय से फोरेसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंचे। फोरंसिक अधिकारी ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर साक्ष्य संकलन किया। टीआई कोठी और उनकी टीम ने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों व ग्रामीणों से बातचीत कर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए।
हलवाई का काम करता है आरोपी
कोठी टीआई ने बताया कि आरोपी सतीश डोहर मृतक रोहित के गांव का ही रहने वाला है। सतीश वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करता है। रनेही गांव में गुरूवार को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में हलवाई सतीश के द्वारा भोजन बनाया गया था। शुरुआत में यह बात सामने आई कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर रोहित और सतीश के बीच विवाद हुआ। जांच में यह तथ्य सामने आया कि रोहित और आरोपी सतीश व उसके साथी शराब के नशे में थे। नशे में इनका विवाद हुआ। रोहित और सतीश के बीच गाली-गलौज और धक्कामुक्की हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जब रोहित गांव जाने के लिए निकला तो सतीश और उसके साथियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।
चार आरोपी हिरासत में
टीआई कोठी ने बताया कि रोहित की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
पीछे से किया हमला
कोठी टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक रोहित डोहर पिता रामलाल डोहर 24 वर्ष निवासी गौरा मेदनीपुर वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत गुरूवार की रात गांव जाने के लिए निकला। रात तीन बजे के करीब सामुदायिक भवन के पास आरोपी सतीश डोहर और उसके साथियों ने रोहित पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही रोहित अचेत होकर मौके पर गिर पड़ा। चाकू मारने के बाद सतीश और उसके साथी मौके से भाग निकले। जानकारी लगने पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल रोहित को उपचार के लिए कोठी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी दिए जाने पर मृतक के परिजन कोठी पहुंचे।

जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह