सीधी जिले के बघवारांचल में नहर का पानी समय पर न मिलने से धान की फसलें सूखने लगी हैं। बाणसागर नहरों में भरपूर पानी होने के बावजूद उप-नहरों की मरम्मत और रखरखाव न होने से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा। किसान सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराज।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
बारिश के अचानक रुक जाने से खेतों में खड़ी फसलें कड़ाके की धूप में मुरझाने लगी हैं। बाणसागर शाखा नहरों में पानी न छोंड़े जाने से बघवारांचल के किसान काफी परेशान हैं। सूचना देने के बाद भी बाणसागर के अधिकारियों द्वारा नहर में पानी नहीं छोंड़ा जा रहा है। नहरों में भरपूर पानी होने के बावजूद किसानों को उनके धान के खेतों तक पानी नहीं मिलने से उनके खेत सूखे की मार झेल रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
सिहावल नहर की उप नहर बघवार से निकलने वाली कई ग्राम पंचायतो के खेतों की सिंचाई के लिए बनाई गई है लेकिन समय पर किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा जिसके चलते किसान अब अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले के बघवार, पकरिहा, चोरगड़ी, रघुनाथपुर, बुढगौना सहित अन्य ग्रामों में 85 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन धान की खेती के लिए समर्पित है।
किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बघवार शिकारगंज नहर पर निर्भर हैं। हालांकि विभिन्न उप-नहरों में अतिक्रमण और बेतहाशा खरपतवार और झाडि?ों की वृद्धि ने अंतिम छोर तक पानी का प्रवाह बाधित कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि किसान हर मौसम में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस वर्ष अब बारिश न होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। धान की फसलें संकट में हैं। दरारें पड़ रही हैं और हाल ही में रोपी गई फसलें पानी की कमी के कारण पीली पड़ रही हैं।
चोरगड़ी के किसान अखिलेश तिवारी, संजय प्यासी, बृजवासी प्रसाद द्विवेदी, ऋषि राज गौतम, संतोष द्विवेदी, सौखीलाल द्विवेदी, उपेंद्र शुक्ला, कृष्ण पाल द्विवेदी, रामकरण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि बघवार नहर से निकलने वाली उप नहरों की नियमित मरम्मत नहीं हुई है। इसी तरह बघवार से बुढगौना तक जाने वाली उपनहर का पिछले 10 सालों से रखरखाव नहीं किया गया है। जिससे खेतों के अंतिम छोर तक पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।