चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।

मुख्य बातें:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत पराई के सुखारा टोला में बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के गृह ग्राम क्षेत्र से जुड़ा मामला है। इसके बावजूद गांव के करीब 100 बच्चे आज भी विद्यालय जाने के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुखारा टोला से ग्राम पराई स्थित विद्यालय तक पहुंचने के लिए बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। वर्तमान में बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया है और पानी उफान पर है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों का नदी पार कर विद्यालय जाना उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ग्रामीणों ने कहा कि करीब 100 बच्चे इसी रास्ते से विद्यालय जाते हैं। नदी में तेज बहाव के बीच बच्चों का आवागमन किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। सवाल यह है कि जब नदी उफान पर हो तो बच्चों को सुरक्षित विद्यालय पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही स्थायी समाधान के रूप में पुल अथवा सुरक्षित मार्ग निर्माण की दिशा में कार्रवाई की मांग उठाई है।
झखरावल सेमरा नदी में बहे युवक का इटार में मिला शव
देवसर क्षेत्र के ग्राम झखरावल में मंगलवार को सेमरा नदी में बह गए 30 वर्षीय युवक पवन कुमार उर्फ लोले पिता बाबूलाल कोल का शव बुधवार को करीब 2 किलोमीटर दूर इटार के पास सेमरा नदी में मिला। युवक के नदी में बहने की सूचना के बाद से ही पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जहां आज बुधवार को तलाश के दौरान युवक का शव इटार स्थित सेमरा नदी में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।