सोहौला में जमीन फर्जीवाड़े का मामला जनसुनवाई में सामने आया। मृतक के नाम से रिकॉर्ड सुधार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप सिद्ध हुए। कलेक्टर की फटकार के बाद एसडीएम ने स्टे दिया, अब अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय की रघुराजनगर तहसील के सोहौला में गलत सजरा के आधार पर वारसाना व नामान्तरण कराकर जमीन बिक्री किए जाने के मामले में एसडीएम ने स्टे दे दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।
मामला बीती जनसुनवाई में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर सतीश कुमार एस ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई थी वहीं आवेदक को एसडीएम कोर्ट से स्टे लेने की सलाह दी थी, साथ ही राजस्व महकमे के जिम्मेदारों को भी निर्देशित किया था कि मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय करें। कलेक्टर की फटकार के बाद हरकत में आए राजस्व महकमे द्वारा जमीन के इस फर्जीवाड़े को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
धारा 52 का आवेदन पेश किया
अपने आदेश में अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर ने कहा है कि आवेदिका देवकली सिंगरहा पत्नी शिव कुमार सिंगरहा ने अपील अधीनस्थ न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त सोहावल तहसील रघुराजनगर का रा.प्र. 2473/अ-6/2024-25 पारित आदेश 8 मई 2025 के विरुद्ध इस न्यायालय में अपील प्रकरण प्रचलित है। अपीलार्थी द्वारा अधीनस्थ न्यायालय के आदेश का क्रियान्वयन रोके जाने के लिए धारा 52 का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। अपीलार्थी अभिभाषक के आवेदन पर तर्क सुनने के बाद प्रथम दृष्टया सहमत होेते हुए उत्तरवादी की तलबी तक अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रियान्वयन एवं मौके से यथास्थिति रखे जाने के लिए आदेशित किया जाता है।
गलत सजरा बनाया गया
कुल 1.587 हे. वाली आराजी को हथियाने के लिए मृतक त्रिवेणी प्रसाद की पत्नी अनीता ने पटवारी और सरपंच समेत राजस्व महकमे के अन्य लोगों के साथ मिलकर गलत सजरा बनवाया। इस बात की पुष्टि अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर ग्रामीण की जांच में भी सिद्ध हुआ है। उन्होंने अपनी जांच में बताया था कि अनीता सिंगरहा ने अपनी दूसरी शादी छिपाई, सजरे में मृतक त्रिवेणी प्रसाद सिंगरहा को भी जायज वारिश बताया। जबकि उसके भाई, बहन, माता- पिता का कोई उल्लेख नहीं किया गया।
ये हैं गड़बड़ियां
16 जून 2025 को त्रिवेणी प्रसाद सिंगरहा के नाम पर रिकार्ड सुधार के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है जबकि बताया जा रहा है कि त्रिवेणी प्रसाद सिंगरहा की मौत 3 जुलाई 2021 को हो चुकी है।
तीन दिन में सुधर गया रिकार्ड, हो गई रजिस्ट्री

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।