सीधी जिले में बाणसागर डैम के तीन गेट खोलने से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा। सिहावल, चौपाल कोठार सहित कई तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालात। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, SDRF की टीम तैनात।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले की जीवनदायिनी सोन नदी उफान पर है। सोमवार को बाणसागर डैम के 3 गेट खोले जाने के बाद अचानक आए जलप्रवाह ने सीधी जिले के तटीय गांवों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। विशेषकर सिहावल तहसील के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाणसागर डैम का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। प्रशासन को डैम के तीन गेट खोलने पड़े। इससे एकाएक बड़ी मात्रा में पानी सोन नदी में छोड़ा गया।
नदी किनारे न जाएं : एसडीएम
जिले की अन्य सहायक नदियों का पानी भी सोन नदी में मिलने से जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गोपद बनास के एसडीएम नीलेश शर्मा ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अचानक जलस्तर में वृद्धि से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
निचले इलाकों में अलर्ट जारी
सोन नदी तट के निचले इलाके जिनमें नगझर, कोल्हुडीह,सिहावल, बमुरी, घुघटा, खैरा, सहित कई गांव शामिल हैं। यहां रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई है। सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासनिक अमला, एसडीआरएफ और पुलिस बल राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एसडीआरएफ टीम तैयार : मयंक
एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी ने बताया कि उनकी टीम पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। प्रशासन ने सिहावल तहसील समेत आसपास के तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
चौपाल कोठार में बाढ़ ने रोकी रफ्तार
जिले के गोपदबनास तहसील अंतर्गत चौपाल कोठार गांव में रविवार को दोपहर तेज बारिश के बाद नदी में अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। चौपाल कोठार को सीधी मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर बने पुल पर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। गांव के लोग अब बाहर नहीं निकल पा रहे और गांव में ही फंसे हुए हैं। सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे कई वाहन वहीं फंस गए और ट्यूशन जा रही बच्चियां नदी के मुहाने पर फंसी रह गईं। ग्रामीणों में भय और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एसडीएम गोपदबनास नीलेश शर्मा ने बताया कि तेज बारिश की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।