आज 12 अगस्त 2025 के स्टार सुबह समाचार बुलेटिन में आपका स्वागत है। जानें सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, विपक्ष के मार्च के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और जबलपुर बैंक में हुई सनसनीखेज लूट की पूरी खबर। देश और दुनिया की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण पढ़ें।

नमस्कार,
स्टार सुबह में आपका स्वागत है. आज 12 अगस्त 2025 के खबरों के सफरनामे में बात सांसदों को मिले फ्लैट्स.. आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त.. विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका गांधी व नेता हिरासत में क्यों लिए गए... जबलपुर के बैंक में सनसनीखेज लूट की.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया। यह परिसर सांसदों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और सख्त आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-एमसीडी और एनडीएमसी को सभी आवारा कुत्तों को तुरंत उठाकर दूसरे इलाके में भेजें। अगर कोई भी संगठन कुत्तों को जबरदस्ती पकड़ने में बाधा डालता है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ उठ रही विरोध की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोला। सड़कों पर विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करते हुए निकले। हालांकि पुलिस ने बीच में हिरासत में ले लिया। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में "पर्यावरण से समन्वय" विषय पर एक संगोष्ठी-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। विस्तार से पढ़िए...

जबलपुर. जबलपुर जिले के सिहोरा में सोमवार की सुबह पांच बदमाशों ने कट्टे के दम पर स्माल फायनेंस बैंक (इसाफ बैंक) को लूट लिया। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को खुलवाया और उसमें रखा 12 किलो सोना और लाखों रुपए कैश लेकर फरार हो गए। चार बदमाश बैंक के अंदर गए और एक बैंक के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया गया। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल. मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने मंदिर प्रबंधन और रोपवे कंपनी पर 55 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। यह जुर्माना एक ऐसे परिवार की शिकायत पर लगाया गया है, जिसे वीआईपी दर्शन के कारण घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी माता के दर्शन नहीं हो पाए। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते...
अगर मेहनत आदत बन जाए, तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है.. बस मेहनत कीजिए, वक्त आपके हिसाब का हो जाएगा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.