स्टार सुबह के 14 जुलाई 2025 के अंक में जानें दिनभर की बड़ी खबरें! स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के नतीजे, बिहार मतदाता सूची में संदिग्ध वोटर, राज्यसभा के लिए 4 नई हस्तियों का मनोनयन, हरदा में करणी सेना-पुलिस टकराव और ग्वालियर में युवती की आत्महत्या की दुखद खबर। खबरों की दुनिया में क्या कुछ खास हुआ, पढ़ें विस्तार से।

स्टार सुबह.. हर सुबह खबरों से अपडेट करता खबरों को सफरनामा... जानिए क्या हुआ खबरों की दुनिया में.. दुनिया, देश और प्रदेशभर की खबरें। 14 जुलाई 2025।

भोपाल/नई दिल्ली. स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अहमदाबाद देश का सबसे साफ शहर बना है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ने भी पिछले साल के 5वें स्थान से उछाल मारते हुए दूसरा स्थान पाया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली और उत्साहजनक छलांग लखनऊ की रही, जिसने 44वें पायदान से सीधा तीसरे स्थान पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली.बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। किए गए घर-घर सर्वेक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों को बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग मिले हैं। संदिग्ध नामों की अब गहन जांच की जा रही है और 1 अगस्त 2025 के बाद जो नाम सत्यापित नहीं होंगे, उन्हें 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए नॉमिनेटेड मेंबर्स की नियुक्ति की है। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। उनके अलावा केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद, भारत के पूर्व विदेश सचिव और जानी-मानी इतिहासकार एवं शिक्षाविद को भी राज्यसभा में मनोनीत किया गया है। ये नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई थीं। विस्तार से पढ़िए...

हरदा. मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय तनाव बढ़ गया, जब संगठन के नेताओं की हालिया गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। विस्तार से पढ़िए...

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक पिछले छह महीने से युवती को परेशान कर रहा था। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते...
लक्ष्य अगर सर्वोपरि है तो फिर आलोचना, तारीफ, विवेचना कुछ मायने नहीं रखती है...✍️

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.