रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
By: Yogesh Patel
Sep 29, 2025just now
सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।
By: Yogesh Patel
Sep 29, 2025just now
मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े बड़े समारोह में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिरकिया में 8.45 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क की राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 2025just now
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी से सीधे वे चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर में हाल ही में कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़ों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 20251 hour ago
मध्यप्रदेश के 26 लाख विद्यार्थी अब तक अपने आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करा पाए हैं। आधार में 5 और 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है, जिसके बिना विद्यालय प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं का लाभ प्रभावित होता है।
By: Arvind Mishra
Sep 28, 202512:15 PM
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परेड और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इस वर्ष परेड में 17 टुकड़ियां शामिल होंगी, जिनमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य सुरक्षा बल शामिल हैं।
By: Ajay Tiwari
7
0
भोपाल: स्टार समाचार वेब.
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बुधवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान सामने आई सभी कमियों को दूर किया गया ताकि 15 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा सके। इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जो ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को पदक वितरित करेंगे।
रिहर्सल के दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना सहित भोपाल पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने परेड की सलामी से लेकर पदक वितरण समारोह तक की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परेड में विभिन्न सुरक्षा बलों और संगठनों की कुल 17 टुकड़ियां शामिल होंगी, जिनमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, होमगार्ड और एनसीसी के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे।
इस समारोह में मुख्य कार्यक्रम के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान को भी पदक से सम्मानित किया जाएगा। रिहर्सल परेड की सलामी डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली, जिसमें पुलिस बैंड सहित सभी 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा, परेड कमांडर और सभी प्लाटून कमांडरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का भी अभ्यास किया।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं की दृष्टि से स्टेडियम में नागरिकों की आवाजाही, यातायात, पार्किंग और अन्य सुरक्षा उपायों की भी बारीकी से जांच की गई। इस महत्वपूर्ण अभ्यास में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।