अजय सिंह राहुल की राजनीतिक यात्रा ने मध्यप्रदेश में हलचल बढ़ाई है। क्या यह पहल कांग्रेस को विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल में फिर मजबूत कर पाएगी, इसे लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सतना में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा की नियुक्ति के बाद पार्टी गुटबाजी और पोस्टर पॉलिटिक्स में उलझ गई है। स्वागत पोस्टरों से कद्दावर कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल की तस्वीर गायब होने पर नाराजगी बढ़ी। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह कदम पार्टी को और अधिक बिखराव की ओर ले जा रहा है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू से उनके खड्डी खुर्द स्थित घर जाकर भेंट की। गर्भवती लीला साहू के सड़क संघर्ष को समर्थन देते हुए उन्होंने ग्राम की समस्याओं का निरीक्षण किया। अब 10.50 किमी सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
सीधी जिले के खड्डी क्षेत्र में लीला साहू समेत कई गर्भवती महिलाओं की सड़क की मांग पर कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने अपने निजी खर्च पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सरकारी उदासीनता पर विपक्ष का तीखा प्रहार।
सीधी जिले में गंभीर बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। विधायक अजय सिंह ने कलेक्टर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, जबकि भाजपा नेता इस मुद्दे पर खामोश हैं। ग्रामीण जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है।

















