सीधी जिले के खड्डी क्षेत्र में लीला साहू समेत कई गर्भवती महिलाओं की सड़क की मांग पर कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने अपने निजी खर्च पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सरकारी उदासीनता पर विपक्ष का तीखा प्रहार।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र के खड्डी क्षेत्र की निवासी लीला साहू सहित उसके गांव के आसपास की गर्भवती महिलाओं के एक वीडियो के मार्फत लगाई गई गुहार और उलाहने भारी पुकार पर सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद को निशाने पर लिए जाने के उपरांत सांसद का दिया गया बयान जो लगातार हफ्ते भर देश के टीवी चैनल से लेकर अखबारों की सुर्खियों पर छाया रहा, जिसे लेकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी अपने दिए बयान से सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। इन सभी सुर्ख़ियों भरे घटनाक्रम के बाद भी लीला साहू और उसके गांव की आधा दर्जन भर गर्भवती महिलाओं की आवाज पर जब सत्ताधारी दल के सांसद और मंत्री की कोई भी पहल तात्कालिक रूप से सार्थक होती नहीं दिखाई दी तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट से कांग्रेस के विधायक अजय सिंह राहुल ने अब स्वयं अपने निजी खर्च से सडक मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू कराते हुए सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को करारा जवाब दिया है।
सूत्रों के मुताबिक इस कार्य में करीब 10 लाख का खर्च आएगा। बताते चलें कि बीते एक वर्ष से खड्डी से बगैहा तक की खस्ता सडक के सुधार के लिए 9 महीने की गर्भवती लीला साहू काफी परेशान थी। सडक की स्थिति इतनी खराब थी कि एंबूलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती थी। लीला साहू ने सोशल मीडिया पर उक्त समस्या को उठाया। जिस पर सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने लीला साहू को फोन कर सडक बनवाने का आश्वासन दिया। श्री राहुल ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में सडक मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होने प्रशासन से जल्द पक्की सडक का निर्माण कराने की मांग की है।
डबल इंजन के जन प्रतिनिधि अपने मियां मिट्ठू बनने तक सीमित : ज्ञान
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने स्टार समाचार से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गर्भवती श्रीमती लीला साहू के आग्रह पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने स्वयं के खर्चे पर सड़क निर्माण कराकर जन सेवक की सच्ची मिसाल पेश की है। सिंह ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं है इसके पूर्व में भी राहुल भैया द्वारा भाजपा सरकार की नाकामी के बाद अपने स्वयं के खर्चे पर चुरहट बाजार की सड़क को भी चलने लायक बनाया गया था जबकि ये कार्य डबल इंजन की भाजपा सरकार को करना चाहिए था। कहने को तो उनके पास प्रधानमंत्री सड़क योजना मुख्यमंत्री सड़क योजना सुदूर ग्रामीण सड़क योजना है लेकिन सड़क नहीं बन पाई, इससे स्पष्ट है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के मुखिया और जनप्रतिनिधि फेल हैं और सत्ता में मदमस्त होकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं जबकि हकीकत जनता समझ चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।