आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर-एनार्कुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारत की जनसंख्या और उससे देश को होने वाले फायदे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या में बढ़ोतरी और विदेशों में भारतीयों की सफलता वैश्विक प्रभुत्व की संभावना को दर्शाती है। यह तभी संभव है, जब पॉपुलेशन के रिप्लेसमेंट स्तर को बनाए रखा जाए।
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (अरफ) जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दित्वा अब भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। IMD की चेतावनी के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 उड़ानें रद्द, स्कूल बंद। जानें ताजा अपडेट्स।
कल छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में जिस जगह कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत छह नक्सलियों को ढेर किया गया था, वहीं आज फिर एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
आंध्र प्रदेश का यागंती उमा महेश्वर मंदिर अपने रहस्यमयी नंदी महाराज के कारण प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां पत्थर के बने नंदी महाराज का आकार हर 20 साल में बढ़ता है। जानिए मंदिर का इतिहास, रहस्य और मान्यता।
आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिर गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।
चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक इसका असर रहेगा।
चक्रवाती तूफान मोंथा के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ने के कारण आज मंगलवार को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास टकराने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। पूरा तटीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर है। इधर, दावा किया जा रहा है कि मोंथा रात तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा।






















