मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल के आपरेशन थिएटर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक नवजात की मौत हो गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन बाहर की ओर भागने लगे।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिलें में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्चिंग आपरेशन जारी है। नक्सलियों की सूचना पर निकले डीआरजी टीम के साथ सुबह नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन ईनामी नक्सली मारे गए। साथ ही मौके से हथियार बरामद किए गए हैं।
मणिपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के चार उग्रवादी मारे गए। अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना के दस्ते पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यूकेएनए एक गैर-एसओओ उग्रवादी संगठन है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या 23 पहुंच गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। कई घर मलबे में बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम में दो हजार से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कालिम्पोंग, और अलीपुरदुआर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
चौहान ने कहा कि अब हमें तीन तरह के योद्धाओं की जरूरत होगी टेक वॉरियर्स, इंफो वॉरियर्स और स्कॉलर वॉरियर्स। जहां टेक वॉरियर्स एआई और साइबर ताकत को इस्तेमाल कर पाएंगे, वहीं इंफो वॉरियर्स नैरेटिव्स को आकार देंगे और फर्जी सूचनाओं का मुकाबला करेंगे।

















