रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने हाइट्स और एजाइल कंपनी पर वेतन कटौती, भुगतान में देरी और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
अनूपपुर जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और समय पर सूचना न देने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जांच और कार्यवाही की मांग की।














