मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया है। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरी घटना लालबाग के ग्राम बहादुरपुर की बताई जा रही है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की हत्या की अटकलें तेज होती जा रही हैं। उनकी पार्टी के समर्थक आदियाला जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर एक फोटो सामने आई है। प्राथमिक जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आई-20 कार में केवल उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस की जांच के अनुसार, यह कार दो बार बेची गई।
राजधानी दिल्ली में आज फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, धमकी के ई-मेल से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। द्वारका स्थित स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया है। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
















