पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की हत्या की अटकलें तेज होती जा रही हैं। उनकी पार्टी के समर्थक आदियाला जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इमरान खान के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की हत्या की अटकलें तेज होती जा रही हैं। उनकी पार्टी के समर्थक आदियाला जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान के परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे समर्थकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पाकिसतन की शहबाज सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी है। साथ सड़कों पर सेना की तैनाती कर दी है। दरअसल, पाकिस्तान को डर सता रहा है कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक रावलपिंडी में हंगामा खड़ा कर सकते हैं। रावलपिंडी को पाक सेना का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में हिंसा भड़कने के डर से पाक सरकार ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
तीन दिनों के लिए कर्फ्यू
रावलपिंडी के डिप्टी कमीश्नर डॉक्टर हसन वकार चीमा ने कोड आफ क्रिमिनल प्रोसीजर (पंजाब संशोधन) अधिनियम 2024 के तहत धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। 3 दिनों के लिए लगाया गया यह कर्फ्यू 1-3 दिसंबर तक लागू रहेगा।
शहबाज की बढ़ी मुश्किल
इमरान खान को लेकर पाकिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान के बेटे ने पिता के जिंदा होने के सबूत मांगे हैं। पाकिस्तान सरकार ने इमरान को अगस्त 2023 में सलाखों के पीछे बंद किया था। पिछले 1 महीने से किसी को इमरान से मिलने नहीं दिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक सेना ने जेल में ही इमरान की हत्या कर दी है। मगर, पाकिस्तान ने इसे अफवाह बताते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है।
हिंसा भड़कने का खतरा
भारी संख्या में लोगों के एकजुट होने, पार्टी, धरना, जुलूस या विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। रावलपिंडी में हथियार, कीलें, डंडे, पेट्रोल बम समेत अन्य विस्फोटक चीजें लेकर घूमने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इससे हिंसा भड़कने का खतरा है। हथियार लहराने या भड़काऊ भाषण देने पर भी रोक लगा दी गई है। अगर पुलिस ट्रैफिक की आवाजाही के लिए कोई भी प्रतिबंध लगाती है, तो उसका पालन करना होगा।

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और ड्रोन कॉम्प्लेक्स पर किया बड़ा हमला। कीव में 28 जगहों पर धमाके, जेलेंस्की की यात्रा रद्द। जानें इस युद्ध अपडेट की विस्तृत जानकारी।
रान और अमेरिका के बीच 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति को लेकर दोहा में क्या हुआ? लेबनान युद्ध, ट्रम्प का बयान और ईरान की स्थिति
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद कर दी है। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की धमकी दी है, जबकि भारत ने आतंकवाद खत्म होने तक संधि बहाल न करने का कड़ा रुख अपना लिया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर तीसरे हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को संयम बरतने की सलाह दी है। जानिए मध्य-पूर्व में तनाव का पूरा अपडेट।
रूस ने भारत को Su-57E स्टेल्थ फाइटर जेट की आपूर्ति और भारत में संयुक्त उत्पादन का बड़ा प्रस्ताव दिया है। जानिए यह रक्षा सौदा कैसे भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देगा।
दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच संभावित वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट का बदलता प्रबंधन, ओमान की भूमिका और ईरान-इजराइल तनाव से जुड़ी ताजा खबरें यहाँ विस्तार से जानें।
यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इटली के 22 शहरों में रेड अलर्ट जारी, जंगलों में आग और स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव। जानिए यूरोप की भीषण गर्मी की स्थिति का हाल।
अमेरिका और ईरान ने सैन्य हमलों को रोकने और दोहा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद पर बातचीत करने का फैसला किया है।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मेडिकल टीम और राहत सामग्री भेजी है। जानिए कैसे भारत मुश्किल वक्त में वेनेजुएला का बना सहारा।
रूस की R-37M हाइपरसोनिक मिसाइल ने यूक्रेन के MiG-29 को 190 किमी दूर से मार गिराया। जानिए कैसे यह मिसाइल भारत की वायुसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह