उज्जैन के महाकाल मंदिर में 22 अक्टूबर को गर्भगृह में हुए महंत और पुजारी विवाद पर बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर समिति ने दोनों पर 15 दिन के लिए विशेष दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, 27 अक्टूबर से शुरू हो रही कार्तिक-अगहन मास की सवारी की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें महाकाल बैंड मुख्य आकर्षण रहेगा।
उज्जैन के महाकाल मंदिर गर्भगृह में BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का जबरन प्रवेश, कर्मचारी को धमकाने का आरोप। सावन में आम भक्तों को 200 फीट से दर्शन, पर वीवीआईपी नियमों को तोड़ रहे। लाइव प्रसारण में भी दिखा ब्लैंक।














