भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।
रीवा में वांछित गांजा तस्करी के आरोपी को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। मामले के बाद स्थानीय पुलिस की कार्रवाई और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मैहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत लग्जरी कार से गांजा और नशीली सिरप की सप्लाई कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लाखों का नशा और कार जब्त हुई।
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बीती देर रात सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 सीएमपी, जिंदा कारतूस और चाकू, अवैध शराब, गांजा और 2,30,990 नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं।
मध्य प्रदेश STF ने अनूपपुर के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से आ रहे ट्रक से 599 किलो गांजा जब्त किया है। लोहे के गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था नशा। 2 आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
सतना में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई की गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। युवक कांग्रेस ने सिविल लाइन चौराहे पर पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस से जोरदार झूमाझटकी की, वहीं कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्यमंत्री के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की। दो दिनों में राज्यमंत्री के तीन अलग–अलग बयान सामने आने से राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई है।
सतना में धान की बोरियों से 46 किलो गांजा बरामद, कीमत 9 लाख से अधिक। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में राजनीतिक संरक्षण के संकेत।






















