वेनेजुएला की राजधानी काराकास आज भीषण धमाकों से दहल उठी। शहर के रणनीतिक ठिकानों पर संदिग्ध हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक वाशिंगटन या वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है। यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।
भारत पर अमेरिका की तरफ से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने से ठीक एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता विफल रहने के बाद 27 अगस्त से नई टैरिफ दरें प्रभावी हो जाएंगी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत में ही निवेशकों का भरोसा डगमगा गया।
साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज इलाके में जोरदार भूकंप आया। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 8 बताई जा रही है। जो अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। हालांकि बाद में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसकी तीव्रता 7.5 कर दी गई। इस जोरदार भूकंप के बाद सुनामी की वॉर्निंग जारी कर दी गई है।
















