सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान एक साथ तीन बाघ पानी में आराम करते दिखाई दिए। दुर्लभ दृश्य ने पर्यटकों को रोमांचित किया। वन विभाग ने पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में साल 2026 की गिद्ध गणना पूरी हो गई है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 423 देशी और प्रवासी गिद्ध मिले हैं। जानें किस रेंज में दिखे कितने गिद्ध।
सीधी जिले में बढ़ती गर्मी और सूखते जलस्रोतों के कारण वन्यजीव अब पानी की तलाश में गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों में पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में रेस्क्यू किए गए बाघ की सात दिन बाद संदिग्ध मौत से वन्यजीव संरक्षण पर सवाल उठे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, निगरानी और दवा प्रक्रिया पर जांच जारी है।
मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन N6 ने चार शावकों को जन्म दिया है। पेंच से लाई गई इस बाघिन की इस उपलब्धि से रिजर्व में बाघों की संख्या 30 के पार हो गई है।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
वैलेंटाइन डे मनाने बांधवगढ़ से मैहर पहुंचा हाथी का जोड़ा। बांधवगढ़ से भागकर मैहर पहुंचे हाथी जोड़े ने रात भर वन अमले को छकाया, खेतों में नुकसान, ग्रामीणों में दहशत।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी नजूल क्षेत्र को अभयारण्य से बाहर करने, नर्मदापुरम की सिंचाई योजनाओं और ओबीसी युवाओं को विदेश भेजने की योजना 2025 को मिली मंजूरी।
अजयगढ़ में ऐतिहासिक अजयपाल किले तक पहुंच को आसान बनाने के लिए 6 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नई सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। पन्ना टाइगर रिजर्व और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। वन भूमि संबंधी अड़चनों के समाधान के बाद सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी।
सीधी जिले के नेबुहा गांव में बघेला रिसॉर्ट के आसपास बाघिन टी-40 अपने तीन शावकों के साथ पांच दिनों से सक्रिय है। मवेशियों के शिकार और रात में बढ़ती हलचल से दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर है।






















