सीधी जिले में बढ़ती गर्मी और सूखते जलस्रोतों के कारण वन्यजीव अब पानी की तलाश में गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों में पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
गर्मी की तपिस दिनोंदिन तेज होने से पहाड़ी क्षेत्रों में जल संकट भी गहराने लगा है। वर्तमान में सीधी जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। इन दिनों नदी व तालाबों में पानी घटने लगा है, सबसे ज्यादा समस्याएं वन क्षेत्रों में हो रही हैं, यहां के प्राकृतिक जल स्त्रोत तेजी से सूखना शुरू हो गए हैं। ऐसे में वन्य जीव पानी की तलाश में समीपी रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचना शुरू कर दिए हैं।
ये अवश्य है कि अभी दिन के समय वन्य जीव रिहायशी क्षेत्रों में जाने से दूरी बनाए हुए हैं पर शाम ढलने के बाद वो पानी की तलाश में गांव की ओर पहुंचना शुरू कर देते हैं। बताते चलें कि सीधी जिले में सामान्य वन क्षेत्र काफी सिमट चुके हैं, इस वजह से इनमें रहने वाले छोटे वन्य जीव ही गांव के आसपास मड?ाते हैं। जबकि जिले का बड़ा वन क्षेत्र संजय टाईगर रिजर्व का इलाका है। संजय टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अलावा जो वन क्षेत्र वन मंडल सीधी में है उनमें भी जल संकट की स्थिति तेजी के साथ गहराने लगी है। अधिकांश वन क्षेत्र ऐसे हैं जहां काफी कम जल स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां रहने वाले वन्य जीवों को अब जल स्त्रोतों के सूखने के कारण प्यास बुझाने के लिए गांवों की ओर आने की मजबूरी निर्मित हो गई है।
खूंखार वन्यजीवों से बढ़ा खतरा
चर्चा के दौरान संजय टाइगर रिजर्व से लगे कुसमी क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पानी की तलाश में छोटे वन्य जीव रात मेंं घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्मी के पूर्व वन्य जीवों के आने का क्रम ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम था जो वन्य जीव आते भी थे तो वो केवल खेतों में फसलों को ही नुकसान पहुंचाते थे। अब स्थिति ये होने लगी है कि वन्य जीव अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवों में पहुंचना शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते ये भी खतरा मड?ा रहा है कि कभी कोई वन्य जीव इंसानों के ऊपर हमला न कर दे। ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी और बढ?े के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग रात में घर के बाहर ही सोते हैं। यदि वन्य जीवों के रात में आने का क्रम बना रहा तो इससे बड़ा खतरा भी हो सकता है। ऐसे में संजय टाइगर रिजर्व एवं वन मंडल सीधी के पहाड़ी क्षेत्रों में वन्य जीवों के लिए पानी के इंतजाम सुनिश्चित कराना चाहिए। इसके लिए वन क्षेत्रों में जगह-जगह गड्ढे खुदवाकर उसमें पानी भराया जाय।
वन मंडल द्वारा गर्मी के दिनों में पूर्व में टैंकरों के माध्यम से वन क्षेत्रों में बनाए गए गड्ढों में पानी डालने का काम किया जाता था। इस वर्ष वन्य क्षेत्रों में वन्य जीवों के लिए पानी के इंतजाम बनाने को लेकर काफी सुस्ती देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि विगत दो वर्ष से इसी तरह की लापरवाही की जा रही है। ऐसे में पानी की तलाश में भटकने वाले कई छोटे वन्य जीव रास्तों में भी विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं। वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था बनाना काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रीवा और मऊगंज जिले की 3 लाख 99 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 59 करोड़ 17 लाख रुपए अंतरित किए गए। महिलाओं ने योजना को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया।
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक और उसकी महिला मित्र को नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस थाने में सक्रिय रहता था, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सीधी जिले में बढ़ती गर्मी और सूखते जलस्रोतों के कारण वन्यजीव अब पानी की तलाश में गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों में पानी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
सिंगरौली के माड़ा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता डेली वितरण को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग पर पक्षपात के आरोप लगाए। कलेक्टर और डीएफओ को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग की गई।
छतरपुर के महाराजपुर में बिजली विभाग के खिलाफ हजारों लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल और कटौती से नाराज नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सतना के नागौद ब्लॉक में मीजल्स से दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जांच में संक्रमण बड़ी बहन से फैलने की पुष्टि हुई। गांवों में सर्वे और अतिरिक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
सतना की गोरसरी घाटी में अंतिम संस्कार से लौट रहा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हुई जबकि 11 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मध्य प्रदेश में सांची दुग्ध संघ ने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची के नए रेट 15 मई से लागू होंगे। पढ़ें पूरी खबर।
सतना में एनएचएम संविदा कर्मियों के 6 करोड़ रुपए ईपीएफ जमा न होने के मामले में प्रशासकीय अधिकारी शावेंद्र सिंह को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।
सतना जंक्शन और ट्रेनों में आरपीएफ जवान अब बॉडी बर्न कैमरों के साथ ड्यूटी करेंगे। हाई डेफीनेशन रिकॉर्डिंग, जीपीएस और ऑडियो सुविधा से यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी मजबूत होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह