सतना में नजीराबाद बाईपास और सेमरिया चौक पर लगी दो भीषण आग की घटनाओं ने दहशत फैला दी। लकड़ी के टाल और रुई गोदाम में आग से लाखों का नुकसान हुआ, 26 दमकल गाड़ियों से घंटों की मशक्कत चली।
सतना के नजीराबाद इलाके में शासकीय आराजी से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन, अतिक्रमणकारियों और राजनीतिक दबाव की तस्वीर सामने आई। किराए पर चलाई जा रही गुमटी हटाई गई, पार्षद ने विरोध जताया और कब्जाधारी ने हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का दावा किया।














