केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना तय, निर्विरोध नामांकन दाखिल किया। ओबीसी कुर्मी बिरादरी के 7 बार के सांसद चौधरी पर भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए कुर्मी वोट साधने के लिए दांव लगाया है।
महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले चौधरी की नियुक्ति 2026 पंचायत और 2027 विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम मानी जा रही है।














