जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा दस प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले बैच को पांच साल और अन्य को तीन साल की आयु छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
देश की सीमाओं की सुरक्षा अब ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियार में स्थित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद दुर्गा वाहिनी महिला जवानों की टीम तैयार की गई है। यह टीम ड्रोन वॉरियर के रूप में काम करेगी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इतिहास में पहली बार एक महिला कांस्टेबल ने सिर्फ पांच महीनों में पदोन्नति पाकर असंभव को संभव कर दिखाया है। उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली बढ़ई की बेटी शिवानी ने 18 साल में मिलने वाले मुकाम को रिकॉर्ड समय में हासिल कर इतिहास रच दिया है।
















