मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के बेखौफ होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटने के बाद चूनाभट्टी की तरफ भागे और दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती में मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद से आईजी के मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।














