उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ। शंकर महादेवन की भजन प्रस्तुति, नई आधिकारिक वेबसाइट और 600 करोड़ के भक्त निवास प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी।
भोपाल के कमला नगर में इस वर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन अभूतपूर्व भव्यता के साथ किया जा रहा है। सहज समाधान शिक्षा समिति की देखरेख में, बुधवार को 21 फीट ऊंची भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके निर्माण में लगभग 10 क्विंटल सामग्री का उपयोग किया गया है। पूजन के दौरान छप्पन भोग (56 प्रकार के व्यंजन) अर्पित किए जाएंगे, और शाम को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
रीवा जिले में गणेश उत्सव की धूम, अमहिया के राजा गणेश पंडाल में भजन संध्या का आयोजन। इंडियन आइडल फेम वैशाली जैन की मनमोहक प्रस्तुति से गूंज उठा कैलाश पर्वत सा माहौल। हर-हर महादेव और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भक्त देर रात तक झूमते रहे।
















