×

दीपोत्सव... श्रीराम पथ गमन क्षेत्र 3,51,111 दीपों से होगा रोशन

मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी।

By: Arvind Mishra

Oct 30, 20252:30 PM

view8

view0

दीपोत्सव... श्रीराम पथ गमन क्षेत्र 3,51,111 दीपों से होगा रोशन

1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा।

  • मध्यप्रदेश: राम पथ गमन के जिलों में  एक नवम्बर को दीपोत्सव

  • दीप जलाकर भगवान राम- माता सीता की की जाएगी आराधना

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी।  दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार भाग लेंगे। राम पथ गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। जबकि शहडोल के सीतामढ़ी (गंधिया) में आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। न्यास के सीईओ एनपी नामदेव ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामंचद्र जी के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा।

चुनिंदा स्थानों पर होगा दीपोत्सव

  • अनूपपुर: अमरकंटक में रामघाट पर मां नर्मदा के पुण्य तट पर 51,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मां नर्मदा उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 7 पुरोहित मां नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।
  • सतना: चित्रकूट स्थित राघव प्रयाग घाट पर 1,11,111 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। चित्रकूट के पावन घाट पर 15 पंडितों द्वारा माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर के विभोर इंडियन फ्यूजन बैंड द्वारा श्रीरामचंद्र केंद्रित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • चित्रकूट: पंचवटी घाट पर 21 हजार दीप प्रज्वलन के साथ ही मां मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर बालाघाट की मुस्कान चौरसिया भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी।
  • मैहर: मां शारदा देवी की नगरी में आल्हा तलैया के पुण्य तट पर 51000 दीप प्रज्वलित होंगे। साथ ही 7 पंडितों द्वारा मां शारदा की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर की साक्षी पटेरिया एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।
  • नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर 51000 दीप आराधना के साथ 7 पंडितों द्वारा मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी। भोपाल के दीप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्रीराम भजनों में अवधी और मध्यप्रदेश के लोकांचलों में रचे-बसे गीतों की प्रस्तुति देंगे।
  • कटनी: कटायेघाट पर 15,000 दीप प्रज्वलन एवं 5 पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर नर्मदापुरम के नमन तिवारी और साथी लोकगीतों एवं भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
  • पन्ना: धरम सागर तालाब के तट पर 11 हजार दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर पन्ना की वेदिका मिश्रा एवं साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।
  • उमरिया: प्राचीन सगरा मंदिर प्रांगण में 31,000 दीप अर्पण किए जाएंगे और महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर कटनी के सत्यम आरख एवं साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।
  • शहडोल: श्रीरामचंद्र पथ गमन स्थल सीतामढ़ी में 5 नवंबर को 11,000 दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रीरामचंद्र और माता सीता की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर उमरिया की बबली यादव एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Loading...

Jan 22, 202612:19 PM

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा की। राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में करेंगे ध्वजारोहण। देखें पूरी सूची।

Loading...

Jan 21, 20267:15 PM

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल के हमीदिया रोड, तुलसी नगर और भेल नगर समेत 35 से अधिक इलाकों में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। पूरी लिस्ट और समय यहाँ देखें।

Loading...

Jan 21, 20266:47 PM

इंदौर प्रदूषण मामला: हाईकोर्ट की सख्ती, 243 अवैध उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

इंदौर प्रदूषण मामला: हाईकोर्ट की सख्ती, 243 अवैध उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

इंदौर में स्वच्छता के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान। बिना अनुमति चल रहे 243 उद्योगों को नोटिस जारी, बिजली काटने की तैयारी। 9 फरवरी को अगली सुनवाई।

Loading...

Jan 21, 20264:31 PM

भोपाल मर्डर केस: शहर में रहने की जिद पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मर्डर केस: शहर में रहने की जिद पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के छोला इलाके में घरेलू कलह के कारण पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या की। गाँव में रहने के दबाव और शहर की जिद के चलते हुआ खूनी संघर्ष। पूरी खबर पढ़ें।

Loading...

Jan 21, 20263:57 PM