संस्कृत भारती एक सांस्कृतिक संस्था है, जो संस्कृत को पुन: बोलचाल की भाषा बनाने में जुटा है। संपूर्ण विश्व में संस्कृतभाषा को पुनर्जीवित करने के लिए इस संस्था स्थापना की गई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देवपूजारी और प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम तिवारी ने सौजन्य भेंट की।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट के लिए मुख्यंमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनदंन किया। राज्यपाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार का विजन डॉक्यूमेंट समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 की प्रति भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद को सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है।















