भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में 'पीएम-उषा परियोजना' के तहत लगभग ₹100 करोड़ की लागत वाले कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के लिए रोजगारपरक शिक्षा और परिवहन सुविधा जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।















