संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था।
जबलपुर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक का समापन। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने विजयादशमी कार्यक्रमों के आंकड़े जारी किए: 62,555 कार्यक्रम, 32 लाख से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी। संघ का शताब्दी वर्ष पर फोकस और मणिपुर, वंदेमातरम्, नक्सलवाद पर बयान।














