अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर एक बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, उन्होंने 'लव जिहाद' के संदर्भ में हिंदू माता-पिता को सलाह दी है कि यदि उनकी बेटियाँ उनकी बात नहीं मानतीं या किसी अन्य धर्म के व्यक्ति से शादी करने की जिद करती हैं, तो उन्हें मारपीट कर और उनकी टांगें तोड़कर भी रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए ही ताड़ना देते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिह ठाकुर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है।
केंद्रीय कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब वे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल या किसी भी व्यक्तिगत कारण से हर साल 30 दिन की अतिरिक्त अर्जित छुट्टी ले सकते हैं। जानें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा घोषित इस नए नियम से कर्मचारियों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
आज 1 जून 2025 को वैश्विक अभिभावक दिवस मनाया जा रहा है। जानें कैसे माता-पिता अपने प्रेम, त्याग और अटूट समर्थन से हमारे जीवन की नींव रखते हैं, और कैसे हम उनके संघर्षों को समझकर उन्हें धन्यवाद दे सकते हैं।
















