पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुप्ता पर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत में सतना के बाद उन्हें भोपाल एयरलिफ्ट करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। पुलिस ने हमलावर को पहचान लिया है।
सीधी जिले के पड़रा ओव्हरब्रिज जंक्शन पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार गौवंशों की मौत हो गई और दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। गौसेवकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर कांजी हाउस पहुंचाया। घटना पर आक्रोश जताते हुए गौसेवकों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और लापरवाह गौपालकों को जिम्मेदार ठहराया और कठोर कानून व प्रभावी गौशालाओं की मांग की।














