सीधी जिले के पड़रा ओव्हरब्रिज जंक्शन पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार गौवंशों की मौत हो गई और दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। गौसेवकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर कांजी हाउस पहुंचाया। घटना पर आक्रोश जताते हुए गौसेवकों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और लापरवाह गौपालकों को जिम्मेदार ठहराया और कठोर कानून व प्रभावी गौशालाओं की मांग की।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 रीवा-सीधी मार्ग बाईपास पड़रा ओव्हरब्रिज जंक्शन पर मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आए चार गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर गौसेवकों ने पहुंचकर मौके पर गंभीर रूप से घायल दोनो बछड़ों का प्राथमिक उपचार कराया। हादसे में दोनो बछड़ों के पैर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक बछड़े का तो पिछला पैर का अधिकांश हिस्सा कटकर अलग हो गया है। जबकि दूसरे बछड़े का पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
मौके पर पहुंचे शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, गौसेवक केशव मिश्रा एवं अन्य गौसेवकों ने जमोड़ी पुलिस को सूचना दी, वहीं अन्य अधिकारियों को कॉल करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा रिसीव नहीं किया गया।
तत्संबंध में जमोड़ी थाना प्रभारी द्वारा सुबह मृत गौवंशों को दफन कराने का आश्वासन दिया है। बाद में गौसेवक केशव मिश्रा ने दोनो घायल बछड़ों को प्राथमिक उपचार के पश्चात शहर के कांजी हाउस पहुंचाया।
तत्संंबंध में आक्रोषित गौसेवकों का कहना था कि इस दुखद घटना के लिए सबसे बड़े अपराधी वो गौपालक हैं जिनके द्वारा अपने गौवंशों को मरने के लिए सडकों पर आवारा छोंंड़ दिया गया है।
वहीं दूसरे अपराधी जिम्मेदार प्रशासन और जन प्रतिनिधि हैं जिनकी लापरवाही से बजट के बावजूद गौवंश सडकों पर मर रहे हैं। यह गौवंश यदि भूंख मिटाने के लिए खेत में जाते हैं तो किसान मारते हैं और सडक में आते हैं तो भारी वाहन उन्हें मौत के आगोश में सुला देते हैं या फिर अपंग बना देते हैं।
सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वोच्च है लेकिन वर्तमान में उनका लालन-पोषण होने की बजाय उपेक्षा मिल रही है। ऐसे में दोषियों को चिन्हित कर प्रशासन को कठोर कार्यवाही करने के साथ ही लापरवाह गौपालकों को जेल भेजना आवश्यक है।
साथ ही सरकार को गौवंश की सुरक्षा हेतु सख्त और प्रभावी कानून बनाना चाहिए। जिससे गौवंशों की सुरक्षा हो सके। वहीं गौशालाओं एवं बाड़ों की संख्या ग्राम पंचायत स्तर तक बनाते हुए गौवंशों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना चाहिए। जिससे वह भी सुरक्षित हो सकें।
पैर कटने पर भी संघर्ष कर रहा बछड़ा
पड़रा जंक्शन ओव्हरब्रिज पर देर रात ट्रक की चपेट में गंभीर रूप से घायल हुए एक बछड़े का पिछला एक पैर पूरी तरह से कट गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गौसेवकों की मौजूदगी में ये घायल बछड़ा खड़े होने के प्रयास में संघर्ष करता रहा। काफी मशक्कत के बाद यह खड़ा हुआ लेकिन उसे यह नहीं आभाष हो रहा था कि जिन पैरों से वो चलता था एक पिछला पैर अब कट चुका है। इस वजह से तीन पैर से ही यह बछड़ा चलने के प्रयास में काफी जद्दोजेहद करता रहा। रात में इस दृश्य को देखकर मौजूद गौसेवकों की रूह भी कांप गई। ये बेजुबान पैर कटने के बाद भी खड़े होने का प्रयास कर रहा था। गौसेवकों ने संघर्षरत गंभीर रूप से घायल बछड़े को संभाला और रात में दोनो घायल बछड़ों को शहर के कांजी हाउस में पहुंचाने की व्यवस्था की। जिससे कांजी हाउस में गंभीर रूप से घायल दोनो बछड़ों को उपचार के साथ ही खाने-पीने की सुविधा भी बिना भटकाव के मिल सके।
इनका कहना है
जिले में गौवंशों की हालत काफी दयनीय है। आवारा छोंड़े जाने के बाद इन गौवंशों का कोई ठिकाना नहीं है। भूंख मिटाने के लिए यदि खेत में जाते हैं तो किसानों द्वारा डंडों से काफी बेरहमी के साथ पीटा जाता है। यदि सडक पर आते हैं तो भारी वाहनों की चपेट में आकर या तो मौत के गाल में समा जाते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल होकर हमेंशा के लिए लाचार हो जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को आगे आकर गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करना चाहिए।
विवेक पाण्डेय, गौसेवक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
इंदौर हनी ट्रैप-2 मामले में श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली के नेताओं-अफसरों से करोड़ों की वसूली का खुलासा।
विदिशा के कुरवाई में मूंग की फसल काटने जा रहे प्रवासी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक स्थानीय किसान और बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 20 लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जानिए पूरी अपडेट।
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को अगले माह यानी जून से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से उक्त चार प्रमुख रूट्स पर चलने वाली कुछ फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।
देश को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 42 से 47 डिग्री के बीच पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री उत्तर प्रदेश के बांदा और 46.8 डिग्री मध्यप्रदेश के नौगांव में रहा।
इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
सतना जिला अस्पताल के प्रसूती वार्ड से नवजात बच्ची के अपहरण प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।