मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से पर्यटक अब जंगल सफारी का अधिक सुविधाजनक और रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। मुख्यमंत्री रविवार रात खजुराहो पहुंचे थे।
प्रदेश में पर्यटन यात्रा अब और तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। प्रदेश में पहली बार एक ऐसी टूरिज्म हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु और पर्यटक प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक व वन्यजीव पर्यटन स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे। पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का नियमित संचालन गुरुवार शुरू से हो गया है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या 23 पहुंच गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। कई घर मलबे में बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम में दो हजार से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कालिम्पोंग, और अलीपुरदुआर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुईं हैं। जम्मू में कटरा से लेकर डोडा तक भारी नुकसान हुआ है। कई पुल टूटे गए हैं बिजली की लाइन और मोबाइल टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैकड़ाभर ट्रेनें रोक दी गई हैं।
इस बार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को एक अनूठा उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे एक भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है।
सतपुड़ा की वादियों में बसे छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन-ग्राम अब पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बन गए हैं। ग्रामीण जीवन, जनजातीय संस्कृति, पहाड़ी ट्रैकिंग और लोक नृत्य सब कुछ एक ही जगह पर्यटकों को मिल रहा है। पिछले दो सालों में यहां बनाए गए होम-स्टे को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है।


















