सतना जिले में स्क्रब टायफस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानसून के बाद उमस और गर्मी ने इस बीमारी को फैलने का मौका दिया है। प्लेटलेट्स गिरने और मल्टी ऑर्गन फेल जैसी गंभीर स्थिति से मरीज जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में वार्ड फुल हो चुके हैं। चिकित्सकों ने समय पर जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छह दिनों में 20 हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे, जिनमें बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोविड जैसे लक्षण, स्क्रब टायफस, वायरल, टायफाइड और हैजा के केस सामने आ रहे हैं। मेडिसिन और पीडियाट्रिक वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं।














