एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को चालक दल की थकान प्रबंधन और प्रशिक्षण से जुड़े सुरक्षा उल्लंघनों के लिए चार कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में पायलटों को आराम न देने, खराब प्रशिक्षण, और अपर्याप्त केबिन क्रू जैसे 29 उल्लंघन शामिल हैं। यह कदम अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें ईंधन आपूर्ति बाधित होने से बोइंग विमान के इंजन बंद हो गए थे। एयर इंडिया ने जवाब देने और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।














