एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2379 में 4 अगस्त को हुई गंभीर घटना के बाद एयरलाइन ने कड़ा एक्शन लिया है।
पायलट-इन-कमांड का साइकोएक्टिव सब्सटेंस (ड्रग्स) टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
इस घटना के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया था, जिससे कई यात्री और क्रू मेंबर घायल हो गए थे।
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई-2379) के पायलट-इन-कमांड के खिलाफ एयरलाइन ने बड़ी कार्रवाई की है। पायलट का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षा, फिटनेस और नियामकीय मानकों के उल्लंघन के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। यह कदम एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया है।
बीती 4 अगस्त को एअर इंडिया का एयरबस ए320 विमान (रजिस्ट्रेशन वीटी-ईएक्सओ) फुकेट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। क्रूज फेज के दौरान अचानक विमान की ऊंचाई में करीब 300 फीट की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस झटके के कारण कम से कम 17 यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आईं। इनमें से कुछ लोगों को रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल) और गर्दन में गंभीर चोटें भी लगीं। हालांकि, विमान बाद में सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया था।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने इस मामले को गंभीर घटना (सीरियस इंसिडेंट) के रूप में श्रेणीबद्ध किया है। शुरुआती दौर में इस घटना के पीछे सिर्फ टर्बुलेंस (खराब मौसम) की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन तकनीकी पहलुओं और जांच के दौरान पायलट के टेस्ट परिणाम पर भी फोकस किया गया। AAIB के कन्फर्मेटरी टेस्ट में पायलट का परिणाम नॉन-नेगेटिव आया था, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से उचित कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
क्या था मामला
Air India Flight News: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के दौरान 300 फीट नीचे गिरा विमान
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह